Hot News

पीएम मोदी की सभा में पॉकेटमारों की चांदी, कड़े सुरक्षा इंतजाम के बाद भी कई लोगों की जेबें हुईं खाली

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में एक विशाल जनसभा करने वाले हैं. कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है. इस रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं. लेकिन रैली स्थल पर इतनी बड़ी भीड़ देखकर पॉकेटमार भी सक्रिय हो गए हैं. जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों की जेबें खाली कर दीं. कई लोगों ने अपने पैसे और मोबाइल चोरी होने की शिकायत की है.

जेबकतरों ने कई लोगों को बनाया निशाना

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली से आई एसपीजी टीम ने संभाला हुआ है. रैली स्थल पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल के अलावा कोई भी अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं है. इसके बावजूद भी जेबकतरों ने लोगों को अपना निशाना बनाया. पीड़ितों के मुताबिक, जैसे ही लोग रैली में जाने के लिए लाइन में लगे, जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाया और हरकत में आ गए. कई लोगों के पैसे और मोबाइल चोरी हो गए.

पॉकेटमारी की शिकायत करते लोग

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने लॉन्च कीं 18 नई नीतियां, महाकाल की तस्वीर भेंट, MP में अदाणी ग्रुप करेगा बड़ा निवेश

थाना प्रभारी ने सुरक्षाकर्मियों को किया अलर्ट

रैली स्थल में प्रवेश करने के लिए लाइन में खड़े कुछ लोगों ने एक थाना प्रभारी को पॉकेटमारी होने की सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी ने तुरंत वॉकी के माध्यम से गेट नंबर 1 पर इस बात की सूचना दी और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया. सभा स्थल पर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आधुनिक ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर में जनसभा तो पूर्णिया में क्यों लैंड करेगा PM Modi का विमान? जानिए क्या है वजह

The post पीएम मोदी की सभा में पॉकेटमारों की चांदी, कड़े सुरक्षा इंतजाम के बाद भी कई लोगों की जेबें हुईं खाली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top