Hot News

पीएम मोदी ने शेख तमीम से की बात, ईरानी हमले की निंदा; होर्मुज में फ्री नेविगेशन की वकालत की

PM Modi Spoke With Amir Of Qatar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया और कतर के शेख से हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी ने लिखा- मैंने अपने भाई, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की. उन्हें और कतर की जनता को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. मैंने इस बात को दोहराया कि हम कतर के साथ एकजुटता से खड़े हैं और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं.

पीएम मोदी ने होर्मुज पर फ्री और सेफ नेविगेशन की वकालत की

पीएम मोदी ने हमले के बीच हिंदुस्तानीय समुदाय की देखभाल और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. पीएम मोदी ने कहा- हम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के पक्षधर हैं.

मोदी ने फ्रांस, जॉर्डन, ओमान, मलेशिया के नेताओं से भी बात की

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस, जॉर्डन, ओमान और मलेशिया के नेताओं से भी बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने चारों नेताओं से टेलीफोन पर अलग-अलग हुई बातचीत में कहा कि पश्चिम एशिया में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले निंदनीय हैं और इनसे अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है. उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए संवाद और कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया. 28 फरवरी को ईरान पर इजराइल और अमेरिकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वैश्विक नेताओं से बात कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इजराइल और ईरान सहित विश्व के कई नेताओं से भी बात की थी.

ये भी पढ़ें: ईरान का नया दांव, होर्मुज पार करने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी

The post पीएम मोदी ने शेख तमीम से की बात, ईरानी हमले की निंदा; होर्मुज में फ्री नेविगेशन की वकालत की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top