Hot News

पीएम मोदी ने सबसे पहले पहना ‘Sarvam Kaze’, जानिए क्या है ये देसी Meta Ray-Ban का टक्कर वाला गैजेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में एक नए AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस ‘Sarvam Kaze’ को ट्राई करने वाले पहले शख्स बन गए. ये हम नहीं, बल्कि Sarvam AI के फाउंडर प्रत्युष कुमार ने खुद कहा है. ये स्टाइलिश चश्मा अभी हिंदुस्तान में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन देसी AI स्टार्टअप ने इसे दिल्ली के हिंदुस्तान मंडपम में चल रहे AI Impact Summit में पहली बार दिखाया.

16 फरवरी की शाम पीएम मोदी ने हिंदुस्तान मंडपम में India AI Expo का उद्घाटन किया था. इसी दौरान वो इस नई टेक्नोलॉजी को करीब से देखते और इस्तेमाल करते नजर आए. कंपनी की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में पीएम मोदी काले रंग का ये स्मार्ट चश्मा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इसके खास फीचर्स को भी टेस्ट किया है.

मेड इन इंडिया AI ग्लास

प्रत्युष कुमार ने बताया कि Sarvam Kaze स्मार्टग्लासेस पूरी तरह हिंदुस्तान में डिजाइन और तैयार किए गए हैं. उन्होंने कहा कि ये उनका पहला बड़ा कदम है, जिसके जरिए वो अपनी AI टेक्नोलॉजी को सीधे लोगों तक अपने डिवाइस के जरिए पहुंचाना चाहते हैं. खास बात ये है कि Kaze को हिंदुस्तान में बना पहला AI हार्डवेयर भी बताया जा रहा है.

Sarvam Kaze आखिर करता क्या है?

Sarvam के मुताबिक, ये स्मार्टग्लासेस AI को सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि उसे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहते हैं.

प्रत्युष कुमार के मुताबिक Sarvam Kaze स्क्रीन से इंटेलिजेंस को निकालकर असली दुनिया में ले आता है. ये आपकी बातें सुनता है, समझता है, जवाब देता है और जो आप देख रहे होते हैं उसे कैप्चर भी कर सकता है. इतना ही नहीं, आप Sarvam प्लेटफॉर्म की मदद से इसके लिए अपने हिसाब से कस्टम एक्सपीरियंस भी बना सकते हैं.

कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टग्लासेस उनके अपने इन-हाउस AI मॉडल्स पर चलेंगे. वहीं प्रत्युष कुमार ने कंफर्म किया है कि Sarvam Kaze को मई 2026 में लॉन्च किया जाएगा.

Sarvam Edge AI मॉडल भी हुआ लॉन्च 

Sarvam Kaze के डेब्यू से पहले ही कंपनी ने अपना Sarvam Edge AI मॉडल भी लॉन्च कर दिया था. आसान शब्दों में समझें तो ये ऐसा AI है जो सीधे आपके डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप या दूसरे गैजेट पर ही चलता है. यानी हर बार क्लाउड सर्वर पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं पड़ती. इसका फायदा ये है कि आपको जवाब पहले से ज्यादा तेजी से मिलते हैं, आपकी प्राइवेसी भी बेहतर रहती है और सबसे बड़ी बात यह है कि इंटरनेट न होने पर भी आप AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge: अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

The post पीएम मोदी ने सबसे पहले पहना ‘Sarvam Kaze’, जानिए क्या है ये देसी Meta Ray-Ban का टक्कर वाला गैजेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top