Hot News

पीडीएस डीलरों को दिया गया प्रशिक्षण

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में पीडीएस डीलरों के साथ बैठक आयोजित हुई. बैठक में बीडीओ ने पीडीएस डीलरों को 31 मार्च तक राशन कार्ड ई-केवाईसी पूर्ण करने को लेकर तेजी लाने का निर्देश दिया. बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में एनएफएसए से आधारित लाभुकों का ई-केवाईसी किया जाना है. इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है. बताया गया कि अभी तक राज्य में 66.27 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी हुआ है. 33.77 प्रतिशत का ई-केवाईसी किया जाना है. बीएसओ लोगिन में वैसे सभी राशनकार्ड की सूची है जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है. सभी डीलर 21 मार्च से कार्डधारक के निवास पर जाकर ई-केवाईसी करेंगे तथा सूची में सूचना भरेंगे. मृत लाभुक के नाम के समक्ष कालम 8 में मृत लिखेंगे एवं राशनकार्ड का मोबाइल नंबर को भी वेरिफाई कर लेंगे. यदि मोबाइल नंबर बदल गया है तो नया मोबाइल नंबर अंकित करेंगे. किसी सदस्य का आधार सीडिंग नहीं है तो उसका सीडिंग कर ई-केवाईसी करेंगे. प्रति दिन सूची को डीलर अपने एमओ को व्हाट्सएप से भेजेंगे. एमओ प्रतिदिन डीलरवार समीक्षा करेंगे तथा सूचना को अपने लोगिन में प्रविष्ट करेंगे. उसके बाद नंबर पर खुद भी बताएंगे. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जैनुल अंसारी, कंप्यूटर आपरेटर रामानुज ठाकुर, आजाद अंसारी, कार्तिक सिंह, अब्बास अंसारी, विनय कुमार शाह, ताहीर हुसैन, प्रमोद मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पीडीएस डीलरों को दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top