Hot News

पीपीयू में पीएचडी शोधार्थियों की इंडक्शन मीट कल

-विभिन्न विषयों में 1182 पीएचडी शोधार्थियों का हुआ है एडमिशन

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नव नामांकित 1182 पीएचडी शोधार्थियों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन 31 जनवरी को किया जायेगा. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सभी संबंधित स्नातकोत्तर (पीजी) विभागों में आयोजित होगा. इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इंडक्शन मीट में पीएचडी कार्यक्रम से जुड़े नियम, अकादमिक संरचना, शोध संचालन (रिसर्च गवर्नेंस) और संस्थागत अपेक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. कार्यक्रम का उद्देश्य शोधार्थियों को पीएचडी पाठ्यक्रम की रूपरेखा और दायित्वों से अवगत कराना है. इंडक्शन मीट का समय संबंधित पीजी विभागाध्यक्षों द्वारा निर्धारित किया जायेगा. विश्वविद्यालय ने शोधार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने विभागाध्यक्ष से संपर्क कर कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर लें और विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे.

सभी शोधार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इंडक्शन मीट में सभी नव नामांकित पीएचडी शोधार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है. यह कार्यक्रम पीएचडी पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जायेगा. अनुपस्थित रहने वाले शोधार्थियों को विभागीय स्तर पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, यह इंडक्शन कार्यक्रम नव शोधार्थियों को शोध की दिशा, अकादमिक अनुशासन और संस्थागत अपेक्षाओं को समझने में मदद करेगा. इससे शोध कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने में सहूलियत होगी.

पीजी विभागों में होगा आयोजन

इंडक्शन मीटिंग विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभागों में आयोजित की जायेगी, जो वर्तमान में विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित हैं. इसमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, बॉटनी, हिंदी, हिस्ट्री, जूलॉजी सहित अन्य विषयों के शोधार्थी शामिल होंगे.

The post पीपीयू में पीएचडी शोधार्थियों की इंडक्शन मीट कल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top