Hot News

पीयू : हॉस्टल एलॉटमेंट से पहले नहीं हो छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की महासचिव सलोनी राज ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ छात्रों के हुए समझौते पर कोई निर्णय नहीं लेने की वजह से नाराजगी जाहिर की है. महासचिव ने कहा कि पिछले दिनों हुए छात्र आंदोलन के दौरान सबसे अहम मुद्दा हॉस्टल एलॉटमेंट का था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. महासचिव ने स्पष्ट किया है कि जब तक छात्रावास का एलॉटमेंट शुरू नहीं किया जायेगा, तब तक नव-निर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह करवाना उन जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ बेइमानी होगी जिन्हें छात्रावास की अत्यंत आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रावासों का निर्माण छात्रों के उपयोग के लिए किया गया है न कि ताले बंद रखने के लिए. ऐसे में यह जरूरी है कि छात्रावास एलॉटमेंट की प्रक्रिया को छात्र संघ के शपथ ग्रहण से पहले प्रारंभ किया जाये ताकि छात्रों के अधिकारों की रक्षा हो सके और विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों का भरोसा बना रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पीयू : हॉस्टल एलॉटमेंट से पहले नहीं हो छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top