Hot News

पुआल लदे पिकअप वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पुरुलिया.

सोमवार को दोपहर जिले के टामना थाना क्षेत्र के चांकदा गांव में पुआल से लदे पिकअप वैन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. पुआल लाद कर पिकअप वैन चांकदा गांव से पालोंदा गांव की ओर जा रहा था. गांव से निकलते ही पिकअप वैन में लदे पुआल में आग लग गयी. इसका पता चलते ही चालक तत्परता दिखाते हुए पिकअप वैन को लेकर चालक गांव गांव से कुछ दूर मैदान में चला गया. फिर वह गाड़ी से उतर गया. घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गयी, फिर एक इंजन के साथ दमकलवाले जब वहां पहुंचे, तब तक सारी पुआल जल गयी थी. हालांकि दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी. दमकल अधिकारी का प्राथमिक अनुमान है कि पिकअप वैन पर लदी पुआल से बिजली का नंगा तार छुआने से आग लगी होगी. घटना की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पुआल लदे पिकअप वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top