Hot News

पुरुलिया में चार भालुओं की तस्वीरें कैमरे में कैद

संवाददाता, कोलकाता

पुरुलिया जिले के कोटशिला-झालदा जंगल में कैमरे में कम से कम चार ””””स्लॉथ’ भालू की तस्वीरें कैद होने से उनके संरक्षण की उम्मीदें बढ़ गयी हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. साल 2022 में इस क्षेत्र में लगे कैमरे में केवल एक ही ‘स्लॉथ’ (आलसी) भालू की तस्वीर कैद हुई थी. पुरुलिया के तीन वन प्रभागों में कैमरे में रिकॉर्ड करने की कवायद जनवरी में शुरू हुई. यह कार्य वन विभाग और गैर-प्रशासनी संगठन ‘ह्यूमन एंड एनवायरनमेंट एलायंस लीग’ (एचईएएल) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जो जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में काम करता है.

कोटशिला संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अंजन गुहा ने बताया, ” ट्रैप कैमरों से प्राप्त तस्वीरों का विश्लेषण करने के बाद हमने निष्कर्ष निकाला है कि क्षेत्र में कम से कम चार ””””स्लॉथ’ भालू हैं. हम इन जानवरों की सुरक्षा के लिए एक संरक्षण परियोजना पर काम कर रहे हैं.’ उन्होंने बताया कि मानव-जानवर संघर्ष को रोकने के लिए उन्होंने आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान शुरू किया है.

मुख्य वन्यजीव वार्डन संदीप सुंद्रीयाल ने कहा, ‘‘मैंने इनके क्षेत्र में देखे जाने के बारे में सुना है. यह जानकर खुशी हुई कि जानवर अपने प्राकृतिक आवासों के भीतर रहते हैं और किसी भी संघर्ष से बचने के लिए मानव बस्तियों में प्रवेश नहीं करते.’

सुंद्रीयाल ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों ने पुरुलिया में पैंगोलिन (एक स्तनधारी जीव है, जिसके शरीर पर एक सुरक्षात्मक कवच होता है) और भेड़िया भी देखा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पुरुलिया में चार भालुओं की तस्वीरें कैमरे में कैद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top