Hot News

पुरुलिया में हड़ताल का मिला-जुला रहा असर

पुरुलिया.

केंद्र व राज्य प्रशासन की नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय मजदूर संगठनों की बुधवार को बुलायी देशव्यापी हड़ताल का पुरुलिया जिले में मिला-जुला असर देखा गया. इस दिन सुबह से ही जिला के सभी हिस्सों में निजी बसें पूरी तरह से बंद रहीं, जबकि प्रशासनी बसें अन्य दिनों की तरह चलती रहीं. माकपा के मजदूर संगठन और किसान संगठन की ओर से इस दिन जिला के अधिकांश हिस्सों में बंद के समर्थन में जुलूस निकाला गया. आड़शा थाना क्षेत्र के कांटाडी मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद के समर्थन में संगठन के लोगों ने घंटाभर सड़क जाम कर दिया. भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को रास्ते से हटाया, तब जाकर आवाजाही सामान्य हुई. इस दिन जिला के अधिकतर निजी बैंक बंद रहे. वामपंथी संगठन ने इस हड़ताल के सफल रहने का दावा करते हुए कहा कि जिला के अधिकांश क्षेत्रों में निजी बसों के साथ दुकानें, बाजार-हाट पूरी तरह से बंद कर लोगों ने केंद्र व राज्य प्रशासन की नीतियों के खिलाफ अपना राय जतायी. कुछ स्थानों पर पुलिस ने जबरन बंद को विफल करने का प्रयास किया. अलबत्ता, इस दिन तृणमूल की ओर से दावा किया गया कि जिला के सभी स्थानों पर दुकान, प्रतिष्ठान अन्य दिनों जैसे खुले रहे एवं जिला के सभी शिक्षण संस्थानों के साथ प्रशासनी कार्यालय एवं कारखाना पूरी तरह से खुले हुए थे. उपस्थित भी सामान्य रही. तृणमूल ने इस हड़ताल को फेल बताया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पुरुलिया में हड़ताल का मिला-जुला रहा असर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top