Hot News

पुरुष इन 5 टिप्स को आज से ही फॉलो करना शुरू कर दें, लोग कहेंगे- स्मार्ट लगते हो

Mens Skin Care Tips : स्त्रीओं की तरह पुरुष भी मुंहासे, ड्रायनेस, ब्लैकहेड्स या चेहरे पर अतिरिक्त तेल उत्‍पादन की समस्याओं से परेशान रहते हैं. लेकिन वे इस प्रॉब्लेम से कैसे निजात पाएं इसके बारे में नहीं जानते. इस वजह से कई बार उनका कॉन्फिडेंस लॉ हो जाता है और वह खुद पर शर्म महसूस करते हैं. क्योंकि आपकी त्वचा अच्छी पर्सनालिटी का अहम हिस्सा है. यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन की सारी दिक्कतें दूर जाएं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आज हम आपको वह 5 टिप्स बताएंगे जो आपके चेहरे में निखार ला देगी

पर्याप्त मात्रा में पानी पियें

अच्छी त्वचा के लिए सबसे जरूरी चीज पानी है. कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अच्छा स्वास्थ्य के साथ साथ ग्लोइंग स्किन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है. क्योंकि यह विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में सहायक है और त्वचा को अंदर से साफ करता है.

Also Read: Brownie Cake Recipe: मदर्स डे पर घर पर कॉफी से बनाएं टेस्टी ब्राउनी केक

अपनी स्कीन टाइप को पहचाने

बेहतर त्वचा के लिए दूसरी जरूरी चीज है आपकी त्वचा किस तरह की है. यानी यह जानना जरूरी है कि आपकी स्किन ऑयली है या फिर ड्राय. इससे आपको सही स्किन प्रोडेक्ट चुनने में मदद मिलेगी. अगर आप सही स्किन केयर का इस्तेमाल करते हैं तो न सिर्फ आपके चेहरे में निखार आएगा बल्कि आपके चेहरे को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचायेगा.

सीटीएम जरूरी है

सीटीएम यानी कि क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग. क्लीनिंग के लिए अपने चेहरे को दो बार धोना जरूरी है. टोनिंग के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपनी त्वचा के अनुसार किसी भी प्रकार का टोनर चुन सकते हैं. मॉइस्चराइजिंग के लिए भी अपनी त्वचा के अनुसार इसका चयन करें. अगर आपकी स्किन ऑयल है तो बॉटर बेस्‍ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. वहीं, ड्राय स्किन के लिए तेल आधारित गाढ़ा मॉइस्चराइजर का चुनाव करें.

स्क्रबिंग जरूरी है

स्क्रबिंग इसलिए जरूरी है क्योंकि यह आपकी त्वचा से गंदगी को हटाता. इसके साथ ही साथ ब्लैक और व्हाइटहेड्स को भी दूर करने में मदद करता है. लेकिन अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो सप्ताह में एक या दो बार एक्सफोलिएशन पर्याप्त है.

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

आम तौर पर लोग गर्मी के मौसम में ही सनस्क्रीन लगाते हैं. लेकिन स्कीन केयर स्पेशलिस्ट की मानें तो हर सीजन में इसका इस्तेमाल जरूरी है. यह फ्री रैडिकल्‍स से बचाता है.

Also Read: Vastu Tips: सड़क पर पड़ी इन चीजों को लांघने वाला हो जाता है बर्बाद, अगर दिखे तो बदल लें रास्ता

The post पुरुष इन 5 टिप्स को आज से ही फॉलो करना शुरू कर दें, लोग कहेंगे- स्मार्ट लगते हो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top