मेदिनीनगर. पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अंधविश्वास के खिलाफ आमजनों को जागरूक करने के लिए शनिवार को जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने डायन-भूत, झाड़-फूंक, जादू-टोना जैसे अंधविश्वासों से प्रेरित होकर घटित होने वाले अपराधों व इससे संबंधित कानून के दंडनीय प्रावधानों की जानकारी लोगों को दी गयी. नशा सेवन के दुष्परिणामों व नशा छोड़ने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया. वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही साइबर ठगी व विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी लोगों को जागरूक किया गया. अभियान के क्रम में राहबीर योजना के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी आम जनता को दी गयी. जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों, चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों के बीच संवाद स्थापित किया गया. सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर चिपकाया गया. पुलिस ने आमजनों से अपील किया कि वे अंधविश्वासों से दूर रहें. किसी भी प्रकार की अफवाह या झूठे प्रलोभन में न आयें. साइबर अपराध या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.
The post पुलिस ने अंधविश्वास के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान appeared first on Naya Vichar.
