सहार.
स्थानीय पुलिस ने करवासीन के समीप से कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया. जिसे न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेजा. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करवासीन के समीप फतेहपुर मठिया निवासी केदार गिरी के पुत्र अमित गिरी को अपने गिरफ्त में लेकर जांच पड़ताल की, जहां जेब से एक कारतूस पुलिस ने बरामद किया.
जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया. इसकी जानकारी सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने दी.
The post पुलिस ने कारतूस के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

