Hot News

पुलिस ने दो संदिग्ध युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

बगहा. नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया . दोनों युवक धोबी घाट के पास काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ. इसकी सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई . सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर नगर थाना ले आई.नगर थाना में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार की देखरेख में दोनों से पूछताछ की जा रही है . पुलिस उनके बगहा आने के उद्देश्य, गतिविधियों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है . थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपों से संबंधित आवेदन के आधार पर पूछताछ की जा रही है .जांच में मामला सत्य पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में नगर के वार्ड संख्या 33 निवासी रिफ़त राणा ने थाने में आवेदन देकर दोनों युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आवेदन में कहा गया है कि दोनों युवक पिछले कई दिनों से उनका लगातार पीछा कर रहे थे और डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे. वहीं रिफ़त राणा के बड़े भाई ताबिश राणा ने बताया कि दोनों युवक पिछले एक सप्ताह से जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे .पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है . फिलहाल दोनों युवकों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है . जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी .

The post पुलिस ने दो संदिग्ध युवक हिरासत में, पूछताछ जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top