Hot News

पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

– सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित निर्मली. थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर रणविजय राणा एवं थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने संयुक्त रूप से की. बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक, पूजा समिति के सदस्य, साउंड ऑपरेटर, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए. बैठक के दौरान अधिकारियों ने सरस्वती पूजा के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की. विशेष रूप से डीजे के पूर्ण प्रतिबंध, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, निर्धारित समय सीमा के भीतर पूजा-अर्चना एवं प्रतिमा विसर्जन, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया गया. प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सर्किल इंस्पेक्टर रणविजय राणा ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, संस्कृति और अनुशासन का पर्व है. इसे शांति और मर्यादा के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की. वहीं थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को साझा न करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अपने सुझाव भी रखे. मौके पर शत्रुघन प्रसाद साह, मनोज राम, नारायण दास, अरविंद कुमार उर्फ गुड्डू, देवेंद्र यादव, पवन झा, संदीप कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top