Hot News

पूर्वी सिंहभूम में गजराज ने ले ली महिला की जान, दहशत में ग्रामीण

पूर्वी सिंहभूम, (प्रकाश मित्रा): पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुटूरखाम गांव में एक स्त्री को हाथी ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार वह गांव के लोगों के साथ पत्ता तोड़ने गयी थी. उसी वक्त अपने झुंड से छिटका एक हाथी ने पीछे आकर उसे सूंड से उठाकर पटक दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. जबकि गांव अन्य लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाये.

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गयी स्त्री की मौत

आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए मृत स्त्री को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी लाया. लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद हाथी सुवर्ण रेखा नदी की ओर चली गयी और सूचना पाकर पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. इसके बाद घटना के संबंध में जानकारी ली. दूसरी तरफ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Also Read: सरहुल के दिन झारखंड के मंत्री को मिली दोहरी खुशी, जुड़वा बेटे के पिता बने

जंगली हाथी नदी किनारे ले रहा है शरण

सुवर्ण रेखा नदी में जलस्तर कम होने के कारण हाथी आसानी से नदी पार कर बहरागोड़ा की ओर प्रवेश कर जा रहे हैं. आदिवासी बहुल क्षेत्र में ग्रामीण अपने मवेशियों के लिए पत्ता चुनने के लिए जाते रहते हैं. इस दौरान जंगली हाथी अक्सर किसी न किसी को अपनी चपेट में ले लेते हैं.

दहशत में है गांव के लोग

घटना के बाद गांव के लोग काफी दहशत में है. मुटूरखाम पंचायत जंगल से घिरा हुआ है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने की दिशा में पहल करने की मांग की है. ताकी जान माल की क्षति से बचा जा सके.

Also Read: सीनियर स्त्री हॉकी टीम के 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में सिमडेगा की 6 बेटियों का चयन

The post पूर्वी सिंहभूम में गजराज ने ले ली स्त्री की जान, दहशत में ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top