Hot News

पूर्व मंत्री ने ओबोसी छात्रावास की उच्चस्तरीय जांच का दिया निर्देश

आरा. एमएलसी सह अध्यक्ष एससी एसटी आयोग श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने प्रेस काॅन्फ्रेस कर प्रशासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. गत दिनों आयोग के सदस्य एवं अधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री ने सदर अस्पताल आरा, कस्तुरबा विद्यालय आरा, ओबीसी छात्रावास का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सभी जगह सही पाया गया वही ओबोसी छात्रावास में कुछ कमियां देखी गयी. कमियों में छात्रों को 15 किलो अनाज के बदले सात किलो अनाज हर माह दिया जाता है. वहीं पर जिन छात्रों का नाम नहीं है, वे लोग भी अवैध रूप से रहते हैं. पढ़ने वालों छात्रों को दिक्कते पहुंचाते हैं. जिस कम्र में पूर्व मंत्री ने कल्याण पदाधिकारी की भी भूमिका संदिग्ध रहने की बात कही तथा इस विषय पर पूर्व मंत्री जिलाधिकारी को उच्चस्तरीय जांच के लिए निर्देशित किया तथा जो भी लोग अवैध रूप से रहते हैं. उन लोगों पर कार्रवाई कर छात्रावास से बाहर करवाने की बात कही. प्रेस काॅन्फ्रेस में मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष प्रियांशु कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष मोनू यादव, निवर्तमान छात्रवास के छात्र प्रधान अंकुर कुशवाहा, युवा प्रदेश महासचीव देव शर्मा,

अमरीश तोमर, अवधेश राम, शंभूनाथ सिंह आदि कई लोग मौजूद थे. बीस सूत्री समिति का कार्यालय उपलब्ध कराने का आग्रह

गड़हनी. प्रखंड बीस सूत्री गठन के बाद शुक्रवार को बीस सूत्री सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय में बीस सूत्री कार्यालय को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. प्रखंड बीस सूत्री गठन के बाद पहली बार आज सदस्यों ने बीडीओ से मिले. कहा कि प्रखण्ड मुख्यालय पर बीस सूत्री सदस्यों को बैठने की कहीं जगह नहीं है. इसलिए कार्यालय जल्द उपलब्ध कराया जाये. भाजपा के गड़हनी मंडल अध्यक्ष कुमार अरबिंद सिंह, अरुण सिंह, चंदन सोनी अशोक केशरी, राम प्रवेश सिंह, चंदन प्रियांशु सहित कई सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पूर्व मंत्री ने ओबोसी छात्रावास की उच्चस्तरीय जांच का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top