Hot News

पूर्व मध्य रेल में 70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन, विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के तहत समस्तीपुर मंडल को 12 शील्ड प्राप्त

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 70वें रेल सप्ताह के अवसर पर आयोजित समारोह में समस्तीपुर मंडल को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (VRSP) 2025 के तहत कुल 12 शील्ड जीतने का गौरव प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि मंडल के विभिन्न विभागों की दक्षता, समर्पण एवं टीम वर्क का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इन उपलब्धियों से रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे समग्र विकास का स्पष्ट संकेत मिलता है।

समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि

“यह उपलब्धि हमारे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है। समस्तीपुर मंडल आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यात्रियों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उल्लेखनीय है कि विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त शील्ड को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संबंधित शाखाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ग्रहण किया गया, जो टीम भावना और सामूहिक नेतृत्व का परिचायक है।

समस्तीपुर मंडल की यह उपलब्धि न केवल मंडल बल्कि संपूर्ण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गर्व का विषय है, जो निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है।

समस्तीपुर मंडल को प्राप्त शील्ड की सूची- 

* वाणिज्यिक दक्षता शील्ड,वाणिज्य विभाग, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्रीमति अनन्या स्मृति,

* बेस्ट परफॉर्मेंस इन बिजनेस डेवलपमेंट शील्ड, वाणिज्य विभाग, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमति अनन्या स्मृति,

* राजभाषा अन्तर डिविजिनल दक्षता शील्ड, राजभाषा विभाग, अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री सन्नी सिन्हा के साथ राजभाषा अधिकारी,

* इंजीनियरिंग दक्षता शील्ड, इंजीनियरिंग विभाग, वरीय मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री संजय कुमार

* स्क्रैप निस्तारण शील्ड, भंडार विभाग, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक, श्री गौरव कुमार सिंह

* चिकित्सा दक्षता शील्ड, चिकित्सा विभाग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री सुनील कुमार,

* दूरसंचार दक्षता शील्ड, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, वरीय मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, श्री पंकज कुमार,

* बेस्ट कोचिंग डिपो, यांत्रिक विभाग, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर, श्री दुर्गेश कुमार सिंह को सोनपुर के साथ संयुक्त रूप से,

* बेस्ट डीजल शेड शील्ड, यांत्रिक विभाग, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर, (लोको), श्री अरविंद कुमार

* समग्र दक्षता शील्ड, परिचालन विभाग, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री विजय प्रकाश,

* स्टेशन साफसफाई शील्ड, (छोटा स्टेशन)(सलौना), यांत्रिक विभाग, वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर, श्री दुर्गेश कुमार सिंह

* बेस्ट रनिंग रूम (नरकटियागंज), विद्युत (ओपी) विभाग, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर,(ओपी), श्री संजय कुमार

इसके साथ ही मंडल के कुछ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमें

• श्री गौरव कुमार सिंह, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक

• श्री उत्कर्ष कुमार, वरीय मंडल इंजीनियर-3

• श्री त्रिलोकनाथ वर्मा, सहायक कार्मिक अधिकारी

• देवाशीष कुमार, एसएसओ,अकाउंट्स

• पुनेश्वर कुमार काज़ी, जूनियर अकाउंट्स अस्सिटेंट

• चंद्रकांत कुमार सीएलए,

• दीपक कुमार, टीएम, 3

• टुनटुन राय,टीटीई

• मदन मोहन कुमार, टेक्निशियन ग्रेड 3

• गुड्डू कुमार, प्वांइट्समैन- बी

• गोकुलेश पाठक, सब इंस्पेक्टर तथा

• मोहम्मद एहतेशाम अशरफ, टेक ग्रेड 1 शामिल हैं।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top