Hot News

पूर्व मुखिया प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में रेफर

– छानबीन में जुटी पुलिस, जरौली मंदिर के पास वारदात को दिया अंजाम निर्मली. थाना क्षेत्र के हरियाही पंचायत अंतर्गत जरौली गांव में शनिवार शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने हरियाही पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी जगदीश ठाकुर को गोली मार दी. मौके से अपराधी फरार होने में सफल रहे. गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए जगदीश ठाकुर को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ विजय कुमार ने बताया कि घायल की पीठ के आसपास गोली लगी है. हालत चिंताजनक है. बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने घायल से पूछताछ की. जख्मी हरियाही वार्ड नंबर 05 निवासी करीब 60 वर्षीय जगदीश ठाकुर ने बताया कि वह निर्मली बाजार से घर लौट रहे थे. जैसे ही वह जरौली मंदिर के पास पहुंचे. बाइक सवार दो अपराधियों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी. पुलिस के अनुसार, घटना स्थल के आसपास गश्ती बढ़ा दी गई है. अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पूर्व मुखिया प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में रेफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top