Hot News

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से पुरस्कृत जयश्री एक्का का निधन, झुमरा पहाड़ के नक्सली क्षेत्र में लंबे समय से दे रही थी स्वास्थ्य सेवा

ललपनिया, नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में विगत 30 वर्षों से सेवारत एएनएम ग्रेस जयश्री एक्का का कल मंगलवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. जयश्री एक्का ने 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. जयश्री को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पुरस्कृत किया था. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था पुरस्कृत जयश्री एक्का मूल रूप से रांची की रहने वाली थी. गोमिया में झुमरा पहाड़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा देने…

Spread the love

ललपनिया, नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में विगत 30 वर्षों से सेवारत एएनएम ग्रेस जयश्री एक्का का कल मंगलवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. जयश्री एक्का ने 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. जयश्री को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पुरस्कृत किया था.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था पुरस्कृत

जयश्री एक्का मूल रूप से रांची की रहने वाली थी. गोमिया में झुमरा पहाड़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा देने वाली जयश्री ‘दीदी’ के नाम से काफी प्रचलित थी. नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा संबंधित कार्य करने पर झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें पुरस्कृत किया था. वर्ष 2024 में धनबाद में आयोजित नया विचार गौरव सम्मान समारोह में भी प्रधान संपादक द्वारा जयश्री एक्का को सम्मानित किया गया था.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

जयश्री समर्पित भाव से करती थी लोगों की सेवा

ग्रामीणों ने बताया कि झुमरा पहाड़ में जब नक्सल अपने चरम पर था, उस वक्त जयश्री जंगलों में कोसों दूर पैदल चलकर ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य सेवा पहुंचाती थी. वह पूरे समर्पित भाव से लोगों की सेवा किया करती थी. जयश्री एक्का के निधन से पचमो पंचायत के पचमो, रहावन, झुमरा पहाड, बलथरवा,जमनीजरा, बिहायी महुआ, सुआर कटवा, पंदनाटांड,एवं आसपास क अन्य गांवों में शोक का माहौल है.

ग्रामीणों ने जताया शोक

जयश्री के निधन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बलराम मुखी के अलावा पंचायत के मुखिया राजेश रजवार, पूर्व मुखिया तेजनारायण महतो, पूर्व पसस कंचन महतो, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार साव,पचमो वन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पहाडिया, गुरुचरण महतो, महेश कुमार महतो, सुरेश महतो, भीखन महतो, मोहन कुमार महतो, देवचरण महतो, नवीन महतो, कार्तिक महतो, जगदीश महतो, लालदेव महत़ो, प्यारे लाल महतो, प्रेमचंद महतो, प्रदीप मांझी, बहादुर मांझी, जय प्रकाश महतो, के अलावा प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी सहित एएनएम ने शोक व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ें

रांची में ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सोनिया और राहुल गांधी से जुड़ा है मामला

19 और 20 अप्रैल को रांची में एयर शो, कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए खास इंतजाम, देखिये पूरा शेड्यूल

मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान के खिलाफ रांची में कल भाजपा का विरोध प्रदर्शन

The post पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से पुरस्कृत जयश्री एक्का का निधन, झुमरा पहाड़ के नक्सली क्षेत्र में लंबे समय से दे रही थी स्वास्थ्य सेवा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top