Hot News

पोस्ता : पुलिस अधिकारी बनकर व्यवसायी से 11.50 लाख की ठगी

पीड़ित व्यवसायी का दावा, आरोपियों ने केंद्र प्रशासन का आइबी अधिकारी बताकर जीता था विश्वास

कोलकाता. टिंबर व्यवसाय शुरू करने के नाम पर पोस्ता इलाके के एक व्यवसायी से 11.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित नारायण प्रसाद खेमका की शिकायत पर पोस्ता थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायत के अनुसार, सर हरि राम गोयनका स्ट्रीट स्थित पहली मंजिल पर पीड़ित का कार्यालय है. आरोप है कि बीते वर्ष तीन जुलाई से 16 अगस्त के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पोस्ता स्थित कार्यालय में आकर आपराधिक साजिश रची और खुद को केंद्र प्रशासन का वरिष्ठ आइबी अधिकारी बताया. आरोपियों ने जाली पहचान पत्र और आधिकारिक प्रतीत होने वाले दस्तावेज दिखाकर उनका विश्वास जीता. आरोप है कि आरोपियों ने कथित लकड़ी के व्यवसाय में निवेश कर मोटा मुनाफा मिलने का लालच देकर कुल 11.50 लाख रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिये. इसके बाद न तो राशि वापस की गयी और न ही किसी प्रकार का लाभ दिया गया. पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने बाद में फोन कॉल और संदेशों का जवाब देना भी बंद कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने पोस्ता थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पोस्ता : पुलिस अधिकारी बनकर व्यवसायी से 11.50 लाख की ठगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top