Hot News

प्रखंड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाये जौहर

बरही. प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरही में गुरुवार को हुआ. इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया. अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरही की सीमा कुमारी और अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में उत्क्रमित उवि खोड़ाहर की शीतल कुमारी विजेता बनीं. अंडर-19 बालक वर्ग में पीएमश्री उवि विजैया के सचिन कुमार और अंडर-17 बालक वर्ग एकल मुकाबले में प्लस टू उच्च विद्यालय बरही के शक्ति कुमार विजेता बने. इसके अलावा, युगल मुकाबला भी हुआ. अंडर-19 बालक वर्ग मुकाबले में पीएमश्री उच्च विद्यालय विजैया के सचिन कुमार व शनि कुमार, अंडर-17 बालक वर्ग मुकाबले में पीएम श्री उवि विजैया के प्रमोद कुमार व राजन कुमार, और अंडर-17 बालिका वर्ग मुकाबले में परियोजना बालिका उवि बरही की नैना कुमारी व सृष्टि कुमारी विजेता बनीं. प्रतियोगिता के आयोजन में प्लस टू उच्च विद्यालय बरही के शारीरिक शिक्षक अश्विनी श्रीवास्तव, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खोड़ाहर के शारीरिक शिक्षक विजय कुमार दास, प्रधानाध्यापक डॉ सुनील यादव, सहायक शिक्षक सज्जाद अहमद, संजय पासवान, कमलेश कुमार सिन्हा, पीएमश्री उच्च विद्यालय विजैया के शारीरिक शिक्षक रोशन कुमार, उत्क्रमित प्लस टू उवि करियातपुर के शारीरिक शिक्षक किशोर कुमार, परियोजना बालिका उवि बरही के प्रधानाध्यापक रविकांत ओम, और बीआरसी के प्रतिनिधि बीआरपी रवि शंकर ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रखंड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाये जौहर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top