Hot News

प्रतापपुर में वज्रपात से दो घायल

चतरा. प्रतापपुर प्रखंड के नावाडीह गांव में बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से गौतम कुमार व मृत्युंजय हिंदुस्तानी घायल हो गये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने दिलायी राहत

चतरा़ जिले के कई क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बारिश के साथ ओले पड़े. साथ ही कई जगहों पर वज्रपात भी हुई. मौसम के बदले मिजाज से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं जगह-जगह जल जमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. बारिश से प्याज, धनिया समेत अन्य गरमा फसल को फायदा हुआ है. वहीं खेतों में लगे गेहूं सहित अन्य रबी फसल को नुकसान हुआ है. बारिश ने नगर परिषद की पोल खोल दी है. नालियों की गंदगी सड़कों पर बहने लगी. नगरपालिका क्षेत्र की जर्जर सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गयीं.

मौसम का बदला मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरे

इटखोरी. बुधवार को प्रखंड में मौसम का मिजाज बदल गया. दोपहर में बारिश के साथ ओला गिरा. बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. वहीं दूसरी ओर ओला गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा. खेतों में लगी टमाटर व बैंगन को सबसे अधिक नुकसान हुआ है. इसके अलावा तेज हवा के कारण महुआ व आम के फल को भी क्षति पहुंची है. ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया़

बस स्टैंड के पास जलजमाव

चतरा. हल्की बारिश से चतरा-सिमरिया पथ पर बस स्टैंड के पास सड़क पर जलजमाव हो गया. सड़क में पानी जम जाने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई. पैदल चलने वाले व छोटे वाहन चालकोें को सबसे अधिक परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रतापपुर में वज्रपात से दो घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top