शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परसा पंचायत के वार्ड नंबर आठ त्रिमूर्ति चौक कर्मिनिया में मंगलवार को बजरंग बली की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. कलश यात्रा से पूरे गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया. मौके पर दीपनारायण मेहता, शिकेंद्र दास, भरत दास, शंकर दास, शत्रुध्न दास, हरिनारायण ठाकुर, सत्यनारायण सरदार, मांगेलाल सरदार, सतेंद्र सरदार, देवनारायण राम, भरत राम, शिवशंकर राम आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.

