Hot News

प्रदेश अध्यक्ष के मिलन समारोह की तैयारी पर हुई चर्चा

25 के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर, मंडलवार प्रभारी नियुक्त संवाददाता, दुमका हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के दुमका जिला इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को परिसदन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करना रहा. बैठक में विशेष रूप से 25 जनवरी को भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के दुमका आगमन पर सिदो-कान्हू इनडोर स्टेडियम दुमका में प्रस्तावित स्वागत व मिलन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसकी रूपरेखा, स्थल व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा मंच संचालन सहित सभी पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने जिला, मंडल एवं मोर्चा स्तर के सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दुमका आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समर्पित भाव से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और पूरी तरह सफल हो सके. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष द्वारा सभी मंडलों के लिए प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त किये गये. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आगामी नेतृत्वक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने पर भी चर्चा की गयी. बैठक में रविकांत मिश्रा, निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह, मनोज पाण्डेय, पवन केसरी, बबलू मंडल, पिंटू अग्रवाल, मार्शल ऋषिराज टुडू, गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, संतोष सोरेन, नवल किस्कू, विमल मरांडी, रमेश मुर्मू, श्रीधर दास, मृणाल मिश्रा, सुजीत यदुवंशी, मनीष कुमार, बिनोद यादव, सुभाष यादव, दिनेश सिंह, नवल किशोर मांझी, भोला मांझी, राजू दरबे, दुर्योधन राय, तरुण नंदी, अभिजीत सुमन, नकुल साह, नंदकिशोर मंडल, दीपक स्वर्णकार, संतोष साह सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रदेश अध्यक्ष के मिलन समारोह की तैयारी पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top