Hot News

प्रधानाध्यापक से मध्यान भोजन की शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगा

फलका प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर स्थित मध्य विद्यालय सालेहपुर दक्षिण के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पटेल से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फलका ने स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन नहीं देने को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की है. जानकारी के अनुसार शिक्षा पदधिकारी राम दहिन प्रसाद ने पत्रांक- 181 के माध्यम से प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सालेहपुर दक्षिण से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा है कि आपके द्वारा स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन नहीं देने से संबंधित दिनांक 20-04 -2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिससे पता चलता है कि विद्यालय के बच्चों को ससमय मध्यान भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. जो आपकी लापरवाही का स्पष्ट द्योतक है. उन्होंने वायरल वीडियो का क्लिप प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पटेल को शेयर करते हुए निर्देशित किया है कि इस संबंध में अविलंब अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी को समर्पित करें. साथ ही शिक्षा पदाधिकारी ने निर्धारित मेन्यू के मुताबिक ससमय बच्चों को मध्यान भोजन देने को भी निर्देशित किया है. गौरतलब हो कि उक्त प्रधानाध्यापक के विरुद्ध वहां पठन-पाठन कर रहे छात्र-छात्राओं ग्रामीणों व समाजसेवियों के द्वारा पूर्व में भी मध्यान भोजन सहित उनके द्वारा बरती जाने वाली अनियमिताओं की शिकायत कई बार की जा चुकी है. जिस को लेकर शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रधानाध्यापक से मध्यान भोजन की शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top