Hot News

प्रमुख : सुलभ तरीके से बनें आय व निवास प्रमाण-पत्र, मनरेगा में बंद हो अवैध उगाही

मांग. विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआइ नेताओं ने दिया धरना, कहा प्रतिनिधि, सरैयाहाट विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को भाकपा के द्वारा पार्टी के नेता रामचंद्र हेंब्रम के अगुवाई में प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के कन्हाई माल ने कहा कि आज गरीबों को अपने हक और अधिकार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. कर्मचारी, अधिकारी बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते. इस वजह से आम आदमी को अब अपनी आवाज को उठाने के लिए आगे आना होगा. पार्टी के द्वारा धरना के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा गया. भूमि बैंक को रद्द कर गैरमजूरवा जमीन का लगान कटना, आय, निवासी और जाति प्रमाण-पत्र सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने, मनरेगा में राशि की अवैध उगाही को बंद करने, राशन कार्ड से गरीबों के हटाये गये नाम को पुनः जोड़ने, कुरमाहाट से विदेशी शराब की दुकान को हटाने, किसानों का केसीसी लोन माफ करने, किसानों के लिए लैंप्स में गेहूं बीज उपलब्ध कराने सहित अन्य कई बिंदु थे. धरना प्रदर्शन के दौरान सीपीआइ कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में भ्रष्टाचार को समाप्त करने और हंसडीहा पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. मौके पर पार्टी के जिला मंत्री शंभू मोहली, रामचंद्र हेंब्रम, प्रवीण कापरी, शैलेंद्र राय, पिंकी देवी, ममता देवी, मुनिलाल मोहली, रामजीवन मांझी समेत दर्जनों पार्टी के स्त्री पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रमुख : सुलभ तरीके से बनें आय व निवास प्रमाण-पत्र, मनरेगा में बंद हो अवैध उगाही appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top