Hot News

प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में लगी भीषड़ आग,कई महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर हुए खाक

शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के एडेड माध्यमिक अनुभाग में रविवार को छुट्टी के दिन सुबह अचानक से भीषड़ आग लग जाने से उसमें रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गई. इन फाइलों में प्रदेश के 9 मंडलों के एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यालय से जुड़े सारे महत्वपूर्ण अभिलेख रखे थे.उस आखिरी रात में गार्ड कमलेश यादव ड्यूटी पर थे. सुबह तकरीबन 6 बजे बिजली बंद करके चले गए और करीब सुबह 7:30 बजे के आसपास अचानक से आग लग गई.उसके बाद आग लगने की जानकारी गार्ड ने सारे अधिकारियों को दी. उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना अवगत कराई गई. तत्काल मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग की गाड़ी ने आग को बुझाया. लेकिन तब तक में इस बीच फाइलें जलकर खाक हो चुकी थी.इस मामले में थाने में तहरीर दी जा रही है.
प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है.शिक्षा निदेशालय के अनुभाग में काफी महत्वपूर्ण फाइलें रखी होने से यह भी सोचा जा सकता है कि आग किसी की सोची समझी साजिश हो, लेकिन स्पष्ट रूप से कोई अधिकारी इस बारे में अभी बोलने से कतरा रहा है.

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है….

प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय में आग लगी है या लगाई गई है, ये तकनीकी कारणों से घटित हादसा है या वजह कुछ और है, शंका समाधान के लिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच हो.

1001170917
प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में लगी भीषड़ आग,कई महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर हुए खाक 2

The post प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में लगी भीषड़ आग,कई महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर हुए खाक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top