Hot News

प्रयागराज से लखनऊ तक बदली तस्वीर, 11 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

UP IPS Transfer: योगी प्रशासन ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का आदेश दे दिया है. रविवार को 11 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है. IPS अतुल अग्रवाल की ट्रांसफर के आदेश को निरस्त कर प्रशासन ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. उनकी पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ की तैनाती की गई है.

IPS आशुतोष कुमार को यहां मिली जिम्मेदारी

IPS अधिकारी तरुण गाबा को पुलिस आयुक्त, प्रयागराज के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ के पद पर नियुक्ति दी गई है. IPS आशुतोष कुमार को अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट, IPS जोगेंद्र कुमार को पुलिस आयुक्त, प्रयागराज, IPS हरीश चंद्र को पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर और IPS संजीव त्यागी को पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इन्हें मिली आगरा कमिश्नरेट की जिम्मेदारी

IPS प्रदीप गुप्ता को लखनऊ के पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार पर तैनाती दी गई है, जबकि IPS हेमंत कुटियाल को पुलिस उप महानिरीक्षक एसएसएफ, लखनऊ, IPS  राम बदलन हिंस को अपर पुलिस आयुक्त आगरा कमिश्नरेट, IPS रमेश प्रसाद गुप्ता को सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और IPS अमित कुमार-II को सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है.

ये है लिस्ट

UP IPS Transfer
Up ips transfer

The post प्रयागराज से लखनऊ तक बदली तस्वीर, 11 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top