Hot News

प्रयागराज ADM के सामने उनके बेटे को रौंदते हुए निकली कार,बेटे की हुई मौत

PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा के लगभग 11 वर्षीय पुत्र हृदयांश को शुक्रवार की रात तेज रफ्तार से आने वाली कार ने उनके आंखों के सामने ही रौंद दिया. जिससे बेटे की मौत हो गई. यह घटना सर्किट हाउस के सामने उस वक्त हुआ, जब एडीएम भोजन करने के बाद बेटे हृदयांश को लेकर सड़क पर टहल रहे थे. फिलहाल प्रयागराज पुलिस टक्कर मार के भागने वाले युवक को तलाशने में जुटी है.
मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले विजय शर्मा लगभग ढाई महीने पूर्व प्रयागराज जिले में बतौर एडीएम आपूर्ति के पद पर तैनात किए गए थे. एडीएम विजय शर्मा का परिवार लखनऊ में रहता है.

एडीएम विजय शर्मा की जबसे प्रयागराज नियुक्ति की गई है तब से वह सर्किट हाउस परिसर प्रयागराज में ही रह रहे हैं. उनका प्रशासनी आवास आवंटित हो चुका है, जिसका मरम्मत कार्य चल रहा था लेकिन अब मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है. एडीएम ने बताया कि उनको सोमवार को प्रशासनी आवास में शिफ्ट होना था. जिसके चलते कुछ ही दिन पहले उनकी पत्नी और छोटा पुत्र हृदयांश लखनऊ से प्रयागराज आए थे.यह हादसा एडीएम और उनके पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

रात्रि भोजन के बाद टहलने निकले थे एडीएम और उनका पुत्र हृदयांश

शुक्रवार की रात लगभग 9:30 से 10 के बीच भोजन करने के बाद एडीएम विजय शर्मा अपने पुत्र हृदयांश को साथ लेकर सर्किट हाउस के सामने सड़क पर टहल रहे थे. उसी वक्त तेज रफ्तार से एक सफेद रंग की कार आई और हृदयांश को कुचलते हुए तेजी से भाग निकली.घटना के बाद शोर शराबा सुन लोगों की भीड़ जुटने लगी. हृदयांश को तत्काल बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने हृदयांश को मृत घोषित कर दिया. शनिवार की सुबह रसूलाबाद घाट पर अंत्येष्टि की गई. फिलहाल एसीपी सिविल लाइंस श्यामजीत का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है. सीसीटीवी फुटेज के द्वारा कार को ट्रेस किया जा रहा है.

The post प्रयागराज ADM के सामने उनके बेटे को रौंदते हुए निकली कार,बेटे की हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top