Hot News

प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज का विधानसभा घेराव, तीन मांगों को लेकर एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर लेकर CM नीतीश से मिलने पहुंचे

नया विचार न्यूज़ पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत 3 मांगों को लेकर विधानसभा घेराव का नेतृत्व किया। बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस से हजारों जन सुराज के समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर दोपहर 12 बजे के करीब निकले। एयरपोर्ट रोड होते हुए जन सुराज के कार्यकर्ता पटेल गोलंबर तक पहुंचे। पटेल गोलंबर पर पुलिस ने जन सुराजियों को रोकने की असफल कोशिश की। लेकिन पहला बैरिकेड तोड़कर सभी लोग विधानसभा की ओर बढ़ने लगे।

इसके बाद पुलिस ने फिर रोकने को कोशिश की तो प्रशांत किशोर समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। काफी देर तक पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की। इस दौरान पटना पुलिस ने जन सुराज के निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी कर दिया। लाठीचार्ज में कई समर्थकों को गंभीर चोट लगी। कई के सिर फूटे। कई कार्यकर्ता पुलिस से धक्का-मुक्की में घायल भी हुए।

समर्थकों पर लाठीचार्ज हुआ तो PK भड़के, प्रशासन से कहा- इनको को क्यों मारा, दम है तो मुझे मारकर दिखाओ, बिहार भर में प्रशासन का निकलना मुश्किल कर देंगे

इस दौरान प्रशांत किशोर मीडिया से बात करते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को चैलेंज करते हुए कहा कि आपने बच्चों पर लाठीचार्ज क्यों किया? नीतीश कुमार से परमिशन लेकर आइए और मुझपर लाठीचार्ज करिए। हिम्मत है तो ऐसा करिए, फिर देखिए, कल से बिहार भर में प्रशासन का निकलना मुश्किल कर देंगे।

प्रशांत किशोर ने बताया कि मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्य सचिव यह लिखकर नहीं देंगे कि हमारी मांगों पर कितने दिन में कार्रवाई होगी, तो अब आगे नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। एक लाख आदमी लाकर घर को घेर लेंगे। वो निकल नहीं पाएंगे। 

मुख्य सचिव से मिला जन सुराज का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, 3 मांगों वाला ज्ञापन सौंपा

इस बीच पटना जिला प्रशासन की ओर से जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज हिंदुस्तानी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्य सचिव से मिलने के लिए ले जाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की 3 मांगों का ज्ञापन सौंपा। मनोज हिंदुस्तानी ने बताया कि बिहार की जनता के लिए अहम इन तीन मुद्दों पर जन सुराज ने एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लिए हैं।

इन तीन मांगों में शामिल है –

1. साल 2023 की जातीय जनगणना में चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता कब मिलेगी?

2. 50 लाख भूमिहीन दलित और अतिपिछड़ा परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने के वादे का क्या हुआ?

3. भूमि सर्वे के नाम पर वंशावली, रसीद और दाखिल-खारिज में हो रही लूट कब रुकेगी?

मुख्य सचिव से तीनों मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशांत किशोर और हजारों कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से वापस हो गए।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top