नया विचार
समस्तीपुर : मोरवा प्रखंड के जन सुराज कार्यकर्ताओं ने पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचकर प्रशांत किशोर के साथ मिलकर जननायक कर्पूरी जयंती समारोह मनाया। विदित हो कि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के द्वारा जननायक कर्पूरी जयंती मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पटना आने का आह्वान किया गया था। धर्मपुर बांदे निवासी जनसुराज नेता धर्मनाथ साह वीरू जी के नेतृत्व में प्रखंड के कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने पटना पहुंचकर प्रशांत किशोर के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती को समारोह पूर्वक मनाया। मोरवा से धर्मनाथ साह वीरू, अशोक पासवान, मनीष कुमार, दिव्यांशु गुप्ता, दीपक साह,राजू कुमार, विवेक कुमार आदि ने नेतृत्व किया।