Hot News

प्रशासन से नगर प्रशासक के रवैये से मुक्ति दिलाने की मांग

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के मेन रोड स्थित सत्यम, शिवम्, सुंदरम कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी अपनी दुकानें बंद रखी. आंदोलन के दूसरे दिन दुकानदारों ने नगर प्रशासक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मंगलवार को एकदिवसीय धरना के बाद अनिश्चिकालीन आंदोलन जारी रखने की बात कही है. दुकानदारों ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा बिना किसी वैध प्रक्रिया के लगातार जबरन वसूली की जा रही है. जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं. दुकानदार सतेंद्र प्रसाद ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित और न्यायसंगत कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन बंद जारी रहेगा. दुकानदारों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग करते हुए नगर प्रशासक के तानाशाही रवैये से उन्हें मुक्ति दिलाने की मांग की है. दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. दुकानदार चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि दुकानों का एग्रीमेंट रिन्युअल होना है, लेकिन अब तक बोर्ड की बैठक नहीं हुई है. प्रशासनी प्रावधान के अनुसार बोर्ड की बैठक के बाद ही किराया या राशि बढ़ाने का प्रावधान है. इसके बावजूद पिछले 10 वर्षों का किराया बढ़ाकर दुकानदारों से वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि दुकान के रिन्युअल के समय एग्रीमेंट की कॉपी दुकानदारों को दिखाये बिना ही साइन करवाया जा रहा है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है. मौके पर पिंटू प्रसाद, रमजान, छोटू अंसारी, सूर्य किशोर प्रसाद, अजय कुमार, मुकेश ठाकुर, नवल प्रसाद, मुकेश यादव, दिलीप ठाकुर, मोहब्बत कलीबुद्दिन अंसारी, असगर आलम व बसंत प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रशासन से नगर प्रशासक के रवैये से मुक्ति दिलाने की मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top