Hot News

प्रारंभिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीइओ से मिला संघ प्रतिनिधिमंडल

आरा.

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ भोजपुर की बैठक आदर्श मध्य विद्यालय, नवादा में हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने की. बैठक में राज्य की शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चाएं हुईं. साथ ही संघ के सांगठनिक स्थिति पर विचार विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि नियोजित शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक को सहायक शिक्षक नामकरण करते हुए 9300-34800 का वेतनमान व प्रोन्नति एवं राज्यकर्मी को मिलने वाले तमाम सुविधा समेत विभिन्न मांगों की पूर्ति को लेकर जिले के शिक्षकों को गोलबंद किया जायेगा. सभी कोटि के शिक्षकों को सदस्यता अभियान से जोड़ कर सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. बैठक के पश्चात बकाया 15 प्रतिशत का एरियर भुगतान, विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण एवं बकाया वेतन, 2010 के नियोजित शिक्षकों का समतुल्य वेतन निर्धारण, सभी तरह का एरियर भुगतान, अध्यापक शिक्षकों का इन्क्रिमेंट और हाउस रेंट का निर्धारण सहित अन्य समस्याओं को लेकर डीइओ एवं डीपीओ स्थापना रमेश कुमार पाल से मिलकर समाधान करने की मांग की. डीइओ ने एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने को आश्वस्त किया. बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान, सदाकत हुसैन, शंकर कुमार, रवींद्र कुमार सिंह, सचिव सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद शौकत अली, प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः किंग अभिषेक क्षत्रप, विजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह उर्फ गोरखनाथ सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रारंभिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीइओ से मिला संघ प्रतिनिधिमंडल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top