कदवा प्रखंड के परभेली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिया में स्थानांतरण पश्चात शिक्षकों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. बिहार प्रशासन, शिक्षा विभाग के आदेश के बाद विभिन्न जिलों में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रकिया जारी है. कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय परिया की वरीय शिक्षिका शशिकला कुमारी, शिक्षक नवाब गुलाम रब्बानी एवं सच्चिनानंद रजक का विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया. इनका चयन 2007 पंचायत शिक्षक के रूप में हुआ था. उक्त विद्यालय में 19 वर्षो तक कार्यरत रहे. इनके कार्य के प्रति समर्पण व मृदु स्वभाव ने सम्मान समारोह में सबके आंखों को नम कर दिया. प्रधानाध्यापिका रंजना चौधरी ने कहा कि यूं तो विदाई देना अलविदा कहना कभी भी आसान नहीं होता है. आपलोगों का योगदान अतुलनीय रहा है. आप लोग जहां भी जायेंगे. विदाई समारोह में प्रधानाध्यापिका रंजना चौधरी, अध्यक्ष नरेश ऋषि, शशिकला कुमारी, सच्चिनानंद रजक, नवाब गुलाम रब्बानी, मनोवर आलम, अलमास, अब्दुल तौबाव, मनोज कुमार, विद्यालय के शिशु एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post प्रावि परिया के तीन शिक्षकों के स्थांतरण पर दी विदाई appeared first on Naya Vichar.

