Hot News

प्रोजेक्ट परख. प्री बोर्ड परीक्षा में बच्चों का दिख रहा उत्साह

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा की तैयारी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रखंड में परख-जांच के तहत प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है. प्रखंड के चार परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय, चौकीसाल उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गणपुरा तथा प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में परीक्षाएं संचालित हो रही हैं. मंगलवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने कन्या उच्च विद्यालय सहित कई केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. मंगलवार को इंटर में प्रथम पाली में भूगोल एवं रसायन शास्त्र तथा दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा हुई. वहीं मैट्रिक में प्रथम पाली में गणित और दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई. शिक्षकों ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर प्री-बोर्ड परीक्षा को फाइनल बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राएं समय प्रबंधन, अनुशासन और वास्तविक परीक्षा माहौल का अनुभव कर सकें. प्रश्न पत्र भी बोर्ड पैटर्न के अनुरूप विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रोजेक्ट परख. प्री बोर्ड परीक्षा में बच्चों का दिख रहा उत्साह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top