Hot News

प्लास्टिक फैक्टरी में आधी रात को लगी भयावह आग

हावड़ा. मंगलवार देर रात को हावड़ा के आमता में भयावह आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग नयी सड़क के पास स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी. उक्त प्लास्टिक फैक्टरी में तिरपाल बनाया जाता है. सूत्रों के अनुसार आग मंगलवार को आधी रात के आसपास लगी जब सब सभी सो रहे थे. हालांकि आग लगते ही शोरगुल सुन लोग उठ गये. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. एक क्षण में ही पूरी फैक्टरी आग की लपटों में घिर गयी. समाचार मिलते ही दमकल के छह इंजन मौके पर पहुंचे. सुबह तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन इसे पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका. सुबह के समय भी धुआं निकलता देखा गया. अग्निशमन कर्मियों का मानना है कि आग बहुत तेजी से फैली क्योंकि यह एक प्लास्टिक फैक्टरी थी. यही कारण है कि काफी देर बाद भी आग पर काबू पाना काफी मुश्किल रहा. रह-रह कर आग धधक उठती थी. इस घटना को लेकर इलाके के व्यापारियों में गुस्सा है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने का कारण क्या था. अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है. दमकल विभाग के अधिकारी फैक्टरी के मजदूरों से बातचीत कर जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आग कैसे लगी होगी.

उल्लेखनीय है कि हावड़ा के ग्रामीण ही नहीं बल्कि उत्तर हावड़ा के शहरी इलाकों में भी कई रिहायशी इलाकों में भी व कई रेसिडेंशियल बिल्डिंगों में भी प्लास्टिक के तिरपाल के कारखानों के होने का आरोप है. पिछले दिनों बाईपास से सटे एक गैराज में आग लग गयी थी. गैराज में रखी कई कारें जलकर खाक हो गयीं थीं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्लास्टिक फैक्टरी में आधी रात को लगी भयावह आग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top