Hot News

फतेहपुर में 25 परिवारों का रोक दिया गया आने-जाने का रास्ता

बरौली. थाना क्षेत्र के फतेहपुर में लगभग 25 परिवारों के आने-जाने का रास्ता गांव के कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है. नतीजतन, ये सभी परिवार या तो खेतों से होकर मुख्य पथ पर आ रहे हैं या घरों में कैद होकर रह रहे हैं. अगर कोई बंद किये गये रास्ते से जाने का प्रयास करता है, तो उसके साथ मारपीट भी की जा रही है. रविवार को बंद रास्ते से जाने के कारण गांव की ही पूनम देवी के साथ मारपीट भी की गयी. यह सिलसिला करीब पिछले एक सप्ताह से चल रहा है. थक-हार कर पीड़ित परिवार के लोगों ने थाने में आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगायी है. पीड़ितों ने दिये आवेदन में कहा है कि पीढ़ियों से वे इस रास्ते का उपयोग मुख्य पथ पर जाने के लिए करते आ रहे हैं. सदियों पहले एक कुआं तथा आने-जाने के लिए रास्ते का इंतजाम बुजुर्गों के द्वारा किया गया था, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा रास्ते की जमीन पर बांस, पेड़ों की डाली को बांध कर रास्ते को बंद कर दिया गया है जबकि ये जमीन उनकी नहीं है. मुहल्ले से निकलने का एकमात्र रास्ता यहीं होने से मुहल्लावासियों की समस्या बढ़ गयी है. न वे घर से निकल रहे हैं और न बाजार आदि जा रहे हैं. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, क्या मामला है ये जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post फतेहपुर में 25 परिवारों का रोक दिया गया आने-जाने का रास्ता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top