Hot News

फरवरी में पीएम मोदी, राहुल गांधी और शरद पवार आ रहे बिहार, पूरे महीने चढ़ा रहेगा सियासी तापमान

देश के कई कद्दावर नेता इस महीने फरवरी में बिहार आ रहे हैं. इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार प्रमुख रूप से शामिल हैं. तीनों नेताओं का कार्यक्रम इस महीने तय है. इनमें सबसे पहला आगमन राहुल गांधी का होगा जो पटना के एक कार्यक्रम में आएंगे. वहीं शरद पवार सीमांचल का दौरा करेंगे जबकि पीएम नरेंद्र मोदी भागलपुर आएंगे.

5 फरवरी को राहुल गांधी आ रहे बिहार

नेता विपक्ष राहुल गांधी 5 फरवरी को बिहार आ रहे हैं. पिछले महीने भी राहुल गांधी बिहार आए थे. इसबार पटना में उनका कार्यक्रम है. राहुल गांधी पटना में कृष्ण मेमोरियल हॉल में जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि राहुल गांधी इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक भी कर सकते हैं. कांग्रेस के नेताओं से उनकी मुलाकात होगी.

ALSO READ: बिहार की 150 सीटों पर है शरद पवार की नजर, दो दशक बाद अब आ रहे सीमांचल, I-N-D-I-A पर लेंगे अहम फैसला

24 फरवरी को पीएम मोदी का होगा आगमन

इधर, पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भागलपुर में तय है. पीएम मोदी 24 फरवरी को बिहार आने वाले हैं. प्रधानमंत्री इस दिन भागलपुर आएंगे और किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण पीएम करेंगे. बिहार के लोगों को कई सौगात मिलने की संभावना है. बता दें कि इस साल बिहार में चुनाव होना है और इस चुनावी वर्ष में पीएम का यह पहला बिहार दौरा है. उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी पर दिशा-निर्देश देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भागलपुर आने वाले थे लेकिन मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर पटना से भागलपुर नहीं आ सका था.

27 फरवरी को शरद पवार का है कार्यक्रम

एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार भी फरवरी महीने में बिहार आ रहे हैं. शरद पवार सीमांचल के कटिहार आने वाले हैं. 27 फरवरी को कटिहार में शरद पवार का कार्यक्रम है. संगठन की मजबूती को लेकर वो पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने कहा कि दो दशक बाद शरद पवार कटिहार आ रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की नजर बिहार की 150 सीटों पर है.

The post फरवरी में पीएम मोदी, राहुल गांधी और शरद पवार आ रहे बिहार, पूरे महीने चढ़ा रहेगा सियासी तापमान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top