Hot News

फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भवानीपुर. थानाक्षेत्र के 58/25 कांड में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने शनिवार की देर संध्या गिरफ्तार कर लिया. आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान माधव नगर 83 टोला वार्ड 13 निवासी श्याम चौधरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, माधवनगर के सुनील चौधरी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि उनके दरवाजे पर आकर जूली कुमारी 20, शिरोमणि देवी 39, नूतन देवी 27, सोनू चौधरी 22 समेत तीन-चार अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. इस दौरान सुनील चौधरी, उनकी पत्नी कुसुम देवी ,बहन सोनी देवी घायल हो गये. शनिवार की देर शाम सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार ने आरोपित श्याम चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top