Hot News

फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी, नवादा से दो साइबर ठग गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के नवादा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव से ऑनलाइन लोन फ्रॉड के दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की पहचान मृत्युंजय कुमार (24) और राम कुमार (25) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर कम ब्याज दर पर तुरंत लोन देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे.

एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी की बड़ी कार्रवाई

SP अभिनव धीमान के आदेश पर साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के नेतृत्व में गठित SIT (विशेष जांच टीम) ने यह कार्रवाई की. टीम ने गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल की तकनीकी मदद से आरोपियों को ट्रैक किया. उनके पास से कई डिजिटल उपकरण और पहचान दस्तावेज बरामद हुए हैं.

मोबाइल, सिम, पासबुक और आधार जैसे दस्तावेज बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 स्मार्टफोन, 3 की-पैड मोबाइल, 3 पैन कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 2 सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक कस्टमर डेटाशीट और एक बाइक जब्त की है. मोबाइल की जांच में वाट्सएप चैटिंग, ऑनलाइन पेमेंट ट्रांजैक्शन और फर्जी लोन अप्रूवल लेटर भी बरामद किए गए हैं.

Also Readपटना में ट्रक ने सुपरवाइजर को रौंदा, शव के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण, नेशनल हाईवे पर लगा भीषण जाम

कस्टमर डेटा से टारगेट करते थे देशभर के लोग

गिरफ्तार साइबर ठग फर्जी फायनेंस कंपनी बनाकर अलग-अलग राज्यों के आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे. वे आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और बैंक डिटेल्स की मांग करते थे. लोन अप्रूव होने का फर्जी लेटर भेजते और फिर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर हजारों रुपये की ठगी कर लेते थे.

The post फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी, नवादा से दो साइबर ठग गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top