Hot News

फारबिसगंज नप क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या में होगा इजाफा

समय पर करें होल्डिंग टैक्स जमा, मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट: मुख्य पार्षद 32- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में जल्द हीं सीसीटीवी कैमरे की संख्या में बढ़ोतरी की जायेगी. शहर में लगा सभी सीसीटीवी कैमरे को मेंटेनेंस के बाद लगा दिया गया है. फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जगहों को चिह्नित कर दिया जायेगा. जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे की संख्या में इजाफा होगा. कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगना अति आवश्यक है. शहर के प्रवेश द्वार पर नगर परिषद का बोर्ड लगाया गया है, जल्द ही सभी सड़कों में साइन बोर्ड लगाने का कार्य किया जायेगा. उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में बचे शेष सभी नालों को जीर्णोद्धार किया जायेगा. नगर परिषद क्षेत्र में रौशनी की प्रयाप्त व्यवस्था हो इस को लेकर कार्य किये जा रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की सही समय पर सभी अपने अपने होल्डिंग टैक्स को जमा करें. समय पर होल्डिंग टैक्स जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट मिलती है. इस का लोगों को लाभ उठाना चाहिये, फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में सभी सड़कों में साइन बोर्ड लगाया जायेगा. इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने जानकारी देते हुये बताया कि होली पर्व को लेकर होलिका दहन स्थान पर विशेष साफ-सफाई व्यवस्था किया जायेगा. इस मौके पर कार्यपालन पदाधिकारी ने कहा कि शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी हम-सब की है. लोगों को कचरा सड़कों पर न फैंक कर डोर टू डोर कचरा उठाव करने वाले सफाई कर्मियों को दें. इस मौके पर फारबिसगंज कार्यपालक पदाधिकारी, बड़ा बाबू कामाख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह आदि मौजूद थें.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post फारबिसगंज नप क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या में होगा इजाफा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top