Hot News

फुलवरिया में भूमि विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रेफर

फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पैकौली नारायण गांव में गुरुवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने एक स्त्री के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल स्त्री को परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुलवरिया में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल स्त्री की पहचान पैकौली बद्दो गांव निवासी रिजवाना खातून के रूप में हुई है. जख्मी हालत में उन्होंने फुलवरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने घर से बगल में दूध लेने जा रही थीं. इसी दौरान गांव के ही पांच लोगों ने रास्ता रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर लाठी-डंडा एवं राॅड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में स्त्री के सिर में गंभीर चोट आयी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं. आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन, कान की बाली तथा करीब 70 हजार रुपये मूल्य के अन्य कीमती आभूषण भी छीन लिये. घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post फुलवरिया में भूमि विवाद में स्त्री पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रेफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top