Sanju Samson Nickname: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिसियल एक्स अकाउंट से संजू सैमसन का नया वीडियो शेयर किया है. जिसमें संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में नजर आ रहे हैं और वे Nickname Quiz स्पोर्ट्स रहे हैं.
वीडियो में क्या है खास?
वीडियो में संजू सैमसन से CSK के खिलाड़ियों के निकनेम पूछे जा रहे हैं. संजू को उन नामों को पहचानना है. कई नाम को संजू आसानी से पहचान जाते हैं, लेकिन कुछ नाम में अटक जाते हैं.
Sanju approved ✅
Superfans, drop your nickname for him 👇🥳#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/aNDxAEDwr2— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
संजू से किन-किन खिलाड़ियों के निकनेम पूछे गए?
Rocket Raja: रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन पहले थोड़ा कन्फ्यूज होते हैं फिर पहचान जाते हैं.
Champion: डीजे ब्रावो, संजू इसका तुरंत उत्तर देते हैं
Thalapathy: रवींद्र जडेजा, संजू ने इस नाम को भी आसानी से पहचान लिया और कहा- जड्डू भाई.
Parasakthi Express: इमरान ताहिर, संजू इसे नहीं पहचान पाते हैं.
Chinna Thala: सुरेश रैना, संजू इस नाम को आसानी से पहचान लेते हैं.
Namakkal Anjanayer: मैथ्यू हेडन, इस निकनेम में भी संजू दिक्कत हुई. संजू इसे भी नहीं गेस कर पाए.
Thala: एमएस धोनी, जब इस निकनेम की चर्चा हुई तो संजू फौरन पहचान गए.
अपने निकनेम पर संजू ने दिया गजब का रिएक्शन
निकनेम क्विज के आखिर में संजू सैमसन से पूछा गया कि उनके लिए क्या निकनेम होना चाहिए. इस सवाल पर संजू ने मुस्कुराते हुए कहा, जो मन आए रख लो!
फैन्स ने संजू को दिया खास नाम
निकनेम क्विज वीडियो को फैन्स खुब पसंद कर रहे हैं. फैन्स ने संजू सैमसन के लिए निकनेम भी चुन लिया. फैन्स ने संजू को चेट्टा उपनाम दिया है. मलयालम में चेट्टा का अर्थ बड़ा भाई होता है.
The post फैन्स ने संजू सैमसन को दिया खास नाम, निकनेम क्विज वीडियो मचा रहा धूम appeared first on Naya Vichar.