Hot News

फोन में रखें DL और RC की डिजिटल कॉपी, पेपर की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें तरीका

अगर आप अभी भी अपनी गाड़ी के RC (Registration Certificate) और DL (Driving Licence) की पेपर कॉपी लेकर चलते हैं, तो ये थोड़ा झंझट वाला काम हो सकता है. कभी ये कागज खो जाते हैं, कभी खराब हो जाते हैं, और कई बार जल्दी में घर पर ही रह जाते हैं. लेकिन अब इसका एक आसान और स्मार्ट तरीका है. आप अपने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को DigiLocker या mParivahan जैसे प्रशासनी ऐप्स में डिजिटल रूप में सेव कर सकते हैं.

सबसे अच्छी बात ये है कि ये डिजिटल डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य (valid) होते हैं. यानी कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान आप बिना किसी टेंशन के अपने फोन से ही RC और DL दिखा सकते हैं. डिजिटल होने का एक और बड़ा फायदा ये है कि आपको कागज संभालने की झंझट नहीं रहती और खोने का डर भी खत्म हो जाता है. साथ ही, आपके डॉक्यूमेंट्स हमेशा अप-टू-डेट और वेरिफाइड रहते हैं.

DL और RC की डिजिटल कॉपी कैसे सेव करें?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में DigiLocker या mParivahan ऐप डाउनलोड कर लें.
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन इन करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा कर लें.
  • लॉगिन करने के बाद, ऐप में जाकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
  • आपके डॉक्यूमेंट्स सीधे ऑफिशियल डेटाबेस से आ जाएंगे.
  • इन डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को ऐप में सेव कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्सेस कर सकें.
  • अगली बार अगर कहीं चेकिंग होती है, तो आपको फिजिकल कॉपी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस फोन में ही डिजिटल डॉक्यूमेंट दिखा दीजिए

ध्यान देने वाली जरूरी बात

कोशिश करें कि आपके डॉक्यूमेंट्स सीधे ऑफिसियल सोर्स (official source) से लिए गए हों, सिर्फ स्कैन करके अपलोड किए हुए न हों. दरअसल, जो डिजिटल डॉक्यूमेंट्स सीधे जारी करने वाली संस्था से मिलते हैं, वे वेरिफिकेशन के लिए ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं. एक चीज और है कि उनकी वैल्यू भी नॉर्मल स्कैन कॉपी से कहीं ज्यादा होती है.

यह भी पढ़ें: कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है आपका आधार? मिनटों में चल जाएगा पता, जानें तरीका

The post फोन में रखें DL और RC की डिजिटल कॉपी, पेपर की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top