Hot News

फ्री में स्मार्टफोन की बैटरी बदलने का बेहतरीन मौका! इन यूजर्स के लिए Google लेकर आया धमाका ऑफर, चेक करें डिटेल्स

अगर आप गूगल का स्मार्टफोन यूज करते हैं और आपके स्मार्टफोन की बैटरी फूल गई है तो फिर टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, अब आप आसानी से फोन की बैटरी चेंज करवा सकते हैं और वो भी फ्री में. जी हां, Google अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर लेकर आया है. ऐसे में जिस भी Google स्मार्टफोन यूजर के फोन की बैटरी पूरी तरह से फूल गई है वे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. गूगल सर्विस सेंटर जाकर फ्री में अपने फोन की बैटरी चेंज करवा सकते हैं. सबसे खास बात तो ये है कि Google के इस ऑफर का फायदा हिंदुस्तानीय यूजर्स भी उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Apple ने चीन को कहा बाय-बाय, अमेरिका में बिकने वाले सभी iphone बनेंगे अब हिंदुस्तान में

ये यूजर उठा सकते हैं ऑफर का लाभ

Google का फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर का फायदा सिर्फ Google Pixel 7a यूजर्स को ही मिलेगा. यानी की ऐसे यूजर्स जिनके पास Google Pixel 7a है. लेकिन उनके फोन की बैटरी खराब हो गई है या फिर बुरी तरह से फूल गई है. ये यूजर्स आसानी से गूगल के फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट ऑफर का फायदा ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें बस गूगल सर्विस सेंटर जाना होगा.

इसके अलावा अगर आपके फोन की बैटरी में बैकअप या फिर बैटरी से जुड़ी कोई और समस्या है तो फिर आपको पहले सर्विस सेंटर में इस बात को प्रूफ करना होगा. प्रूफ के लिए आप स्मार्टफोन की बैटरी के यूसेज से जुड़े स्क्रीनशॉट्स लेकर जा सकते हैं ताकि सर्विस सेंटर एजेंट्स आपकी समस्या को सही तरीके से समझ सकें. ध्यान रहे कि, गूगल के इस ऑफर का फायदा सिर्फ वही यूजर्स ले सकते हैं जिनकी बैटरी खराब है. अगर आपके फोन की बैटरी सही सलामत है तो फिर आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकते हैं.

ऑफर के बारे में ऐसे करें चेक

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आप योग्य हैं या नहीं इस बात की जानकारी आप गूगल के रजिस्ट्रेशन पेज के जरिए लगा सकते हैं. दरअसल, गूगल ने इस ऑफर के लिए एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म तैयार किया है. इस फॉर्म में आप अपने स्मार्टफोन से जुड़े डिटेल्स भर कर यह पता लगा सकते हैं कि आपका Pixel 7a गूगल के इस ऑफर के तहत आ रहा है या नहीं. इसके अलावा आप गूगल के सर्विस सेंटर में जाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं. अगर आपकी बैटरी सही है तो फिर आपको इस ऑफर का लाभ भी नहीं मिलेगा.

वहीं, Google थर्ड पार्टी सर्विस सेंटर के जरिए हिंदुस्तानीय यूजर्स को सर्विस उपलब्ध कराता है. ऐसे में अगर आप इस ऑफर का फायदा लेना चाह रहे हैं लेकिन सर्विस सेंटर में इस तरह के ऑफर न होने की बात अगर कही जा रही है, तो फिर आप उनके साथ गूगल के रजिस्ट्रेशन पेज का लिंक शेयर कर सकते हैं. इस पेज में गूगल ने ऑफर से जुड़ी सभी जानकारी दी है. जिसके बाद आपको ऑफर का लाभ मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: iPhone का Siri हुआ पुराना, यूजर्स के अब सारे काम संभालेगा Perplexity AI वॉयस असिस्टेंट

The post फ्री में स्मार्टफोन की बैटरी बदलने का बेहतरीन मौका! इन यूजर्स के लिए Google लेकर आया धमाका ऑफर, चेक करें डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top