Hot News

फ्लिपकार्ट सेल में सस्ता मिल रहा विराट कोहली वाला फिटनेस बैंड, इतनी है कीमत

क्रिकेट के मैदान पर जब विराट कोहली बल्ला घुमाते हैं तो सिर्फ रन ही नहीं बनते, बल्कि उनकी फिटनेस भी चर्चा में आ जाती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 124 रनों की पारी के दौरान सबकी नजर उनकी कलाई पर चमकते एक खास बैंड पर टिक गई. यह कोई आम बैंड नहीं, बल्कि दुनिया भर के एथलीट्स का फेवरेट WHOOP 4.0 फिटनेस ट्रैकर है.

कोहली, सिराज और सानिया जैसे स्टार्स का फिटनेस बैंड

विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और सानिया मिर्जा जैसे स्टार्स इस बैंड को पहनते हैं. यह सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं बल्कि हेल्थ और परफॉर्मेंस कोच की तरह काम करता है. नींद से लेकर वर्कआउट तक, हर पल यह आपके शरीर की रिपोर्ट कार्ड बनाता है.

फ्लिपकार्ट सेल में धमाका

रिपब्लिक डे सेल के दौरान Flipkart पर WHOOP 4.0 की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर्स और इंस्टैंटकैशबैक के साथ यह और भी सस्ता हो सकता है. यानी फिटनेस के दीवानों के लिए यह सही मौका है.

सिर्फ बैंड नहीं, पूरी मेंबरशिप

WHOOP 4.0 खरीदने पर आपको एक साल की मेंबरशिप मिलती है. इसके साथ वाटरप्रूफ बैटरी पैक भी दिया जाता है. मतलब यह सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि एक पूरा फिटनेस इकोसिस्टम है.

क्या-क्या ट्रैक करता है फिटनेस बैंड?

यह बैंड हार्ट रेट, रेस्पिरेटरी रेट, स्किन टेम्परेचर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और डेली एक्टिविटी तक सब कुछ मॉनिटर करता है. खास बात यह है कि यह आपके शरीर की यूनिक फिजियोलॉजी के हिसाब से सजेशन देता है- कब आराम करना है और कब मेहनत बढ़ानी है.

क्यों है इतना पॉपुलर?

WHOOP बैंड की खासियत यही है कि यह सिर्फ डेटा नहीं दिखाता, बल्कि आपको गाइड करता है. यही वजह है कि दुनिया भर के एथलीट्स इसे अपनी फिटनेस का सबसे भरोसेमंद साथी मानते हैं.

यह भी पढ़ें: Republic Day Sale में घर लाएं थिएटर वाला साउंड, ये डील्स जीत लेंगे दिल

The post फ्लिपकार्ट सेल में सस्ता मिल रहा विराट कोहली वाला फिटनेस बैंड, इतनी है कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top