West Bengal Assam Election Dates: चुनाव आयोग ने बताया असम, पुडुचेार और केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. बंगाल में दो चरण में चुनाव होगा. 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी 5 राज्यों में 4 मई को मतगणना होगी. असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है.
असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में कुल मतदाता 17.4 करोड़
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया, असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कुल मतदाता 17.4 करोड़ हैं.
- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 824
- मतदान केंद्रों की संख्या लगभग 2.19 लाख
- चुनावी तंत्र में लगभग 25 लाख कर्मचारी शामिल होंगे
- असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो रहा है.
- केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है.
- पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है.
- तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त हो रहा है.
- पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है.
एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गईं
मतदाताओं की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं.
2021 में सभी पांच राज्यों के नतीजे एक नजर में
2021 बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे
कुल सीट – 294
टीमएसी – 215
बीजेपी – 77
कांग्रेस – 0
लेफ्ट – 0
2021 असम विधानसभा चुनाव नतीजे
कुल सीट – 126
बीजेपी – 60
कांग्रेस – 29
एआईयूडीएफ – 16
एजीपी – 9
2021 पुडुचेरी विधानसभा चुनाव नतीजे
कुल सीट – 30
एआईएनआरसी – 10
बीजेपी – 6
कांग्रेस – 2
डीएमके – 6
एआईडीएमके – 0
2021 केरलम विधानसभा चुनाव नतीजे
कुल सीट – 140
लेफ्ट – 79
कांग्रेस – 21
एनसीपी – 2
बीजेपी – 0
आईयूएमएल – 15
2021 केरलम विधानसभा चुनाव नतीजे
कुल सीट – 234
डीएमके – 133
एआईडीएमके – 66
कांग्रेस – 18
बीजेपी – 4
अन्य – 13
The post बंगाल-असम से तमिलनाडु-केरल तक: 4 राज्यों और एक UT में चुनाव तिथियों का ऐलान, पूरा शेड्यूल देखें appeared first on Naya Vichar.

