Hot News

बंगाल काम करने गये मजदूर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के चरघारा गांव निवासी 59 वर्षीय सिद्दीक मियां की मौत पश्चिम बंगाल में हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिद्दीक मियां पश्चिम बंगाल स्थित रानीगंज के रोल बेकरी कारखाना में वर्षों से मजदूरी का काम करता था. वे दस दिन पूर्व घर से बेकरी में काम करने के लिए गया था. काम के दौरान वे बेकरी से बिस्कुट पहुंचाने के बगल के दुकान पर जा रहा था. इस दौरान वे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव में मातम छा गया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख चीत्कार से माहौल ओर भी अधिक गमगीन हो गया. बताया जाता कि वे वर्षों से बेकरी में काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे. वे परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था, पर उनकी में मौत हो जाने से परिवार के समक्ष आर्थिक का सामना करना पड़ेगा. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र ओर पुत्री छोड़ गये. उनका अंतिम संस्कार चरघारा के कब्रिस्तान में कर दिया गया. परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता करने की मांग की है. हाइलाइर्ट्स : मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के चरघारा गांव का मामला परिजनों की चीख चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

The post बंगाल काम करने गये मजदूर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top