Bengal Governor: कोलकाता. बंगाल पुलिस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी देनेवाले को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को लोकभवन में धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को गुरुवार देर रात कोलकाता के पास सॉल्ट लेक इलाके से पकड़ा गया. इस व्यक्ति से मामले के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पूछताछ की जा रही है. गुरुवार रात बोस को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. अधिकारी ने बताया कि धमकी भेजने वाले ने राज्यपाल को उड़ा देने की धमकी दी थी और आरोपी ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया था. जेड-प्लस सुरक्षा में रखे गए बोस की सुरक्षा के लिए अब लगभग 60-70 केंद्रीय पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.
The post बंगाल के राज्यपाल को धमकी देनेवाला गिरफ्तार, कोलकाता के इस इलाके से पुलिस ने उठाया appeared first on Naya Vichar.
