Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शोर के बीच मुर्शिदाबाद का रघुनाथगंज और जंगीपुर इलाका तनाव की आग में झुलस उठा है. राम नवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद शनिवार को पूरे इलाके में निषेधाज्ञा (Section 144) लागू रही. भारी पुलिस बल और केंद्रीय बलों (CAPF) की तैनाती के बावजूद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. इस बीच, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस हिंसा को चुनाव आयोग द्वारा किये गये प्रशासनिक फेरबदल और भाजपा की ‘नफरत वाली नेतृत्व’ का परिणाम बताया है.
रामनवमी पर ‘संगीत’ बना विवाद की जड़, तोड़फोड़
हिंसा की शुरुआत रघुनाथगंज के मैकेंजी पार्क के पास हुई. पुलिस के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान एक धर्मस्थल के पास तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर दो पक्षों में कहा-सुनी हुई. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
रघुनाथगंज और जंगीपुर में हुई झड़पें
दोनों शहरों के अलग-अलग इलाकों में झड़पें हुईं. दुकानों में तोड़फोड़ की गयी और तनाव फैल गया. पुलिस ने अब तक 30 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है. रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय बलों ने शनिवार को ‘रूट मार्च’ निकालकर लोगों से शांति की अपील की.
बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Murshidabad Violence: ग्राउंड पर कैसे हैं हालात?
- अस्पताल पर नजर : जंगीपुर उपमंडल अस्पताल रघुनाथगंज में है. इसलिए पुलिस एम्बुलेंस और मरीजों की आवाजाही सुनिश्चित करने में जुटी है.
- सुरक्षा घेरा : नदी के दोनों किनारों पर बसे इन शहरों में चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बल तैनात हैं.
- गिरफ्तारियां और जांच : पुलिस गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान गुप्त रखकर आगे की साजिश का पता लगा रही है.
टीएमसी का आरोप- अफसरों को हटाये जाने के बाद शुरू हुई हिंसा
पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस हिंसा को गहरी साजिश करार दिया है. पार्टी का कहना है कि चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत लगभग सभी बड़े अधिकारियों को बदल दिया. इसलिए यह हिंसा हो रही है.
प्रशासनिक फेरबदल की आड़ में बंगाल की पहचान (Adda, Culture, Brotherhood) को खत्म करने की कोशिश हो रही है. हमें ‘बुलडोजर मॉडल’ या नफरत की इम्पोर्टेड नेतृत्व नहीं चाहिए.
अभिषेक बनर्जी, राष्ट्रीय महासचिव, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
This is the kind of “PARIVARTAN” the BJP seeks to impose on the soil of Bengal. Immediately after the announcement of elections, the @ECISVEEP initiated sweeping administrative changes- replacing the Chief Secretary, Home Secretary, DGP, ADGs, IGs, SPs, DMs, the Kolkata Police… pic.twitter.com/dJuPonwoME
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) March 28, 2026
रवींद्रनाथ और विवेकानंद के बंगाल में ‘डर’ का माहौल?
टीएमसी ने सवाल उठाया कि सदियों से दुर्गा पूजा, ईद, दिवाली और क्रिसमस साथ मनाने वाले बंगाल में अचानक विभाजन क्यों दिख रहा है? क्या यह ‘परिवर्तन’ के नाम पर बंगाल के सामाजिक ताने-बाने (Social Fabric) को तोड़ने की कोशिश है? रघुनाथगंज और जंगीपुर के बाजारों में दुकानें बंद हैं, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें
घुसपैठिये तय नहीं करेंगे बंगाल का भविष्य, ममता बनर्जी प्रशासन के खिलाफ अमित शाह की 40 पेज की चार्जशीट
बंगाल चुनाव 2026 से पहले नाका चेकिंग में मिले डॉलर और दीनार, पुलिस महकमे में हड़कंप
गाना बजाने को लेकर विवाद, बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी
बंगाल में ‘सुपर एक्टिव’ इलेक्शन कमीशन, 19 IPS का ट्रांसफर, 478 ऑब्जर्वर भेजे
The post बंगाल चुनाव 2026 से पहले मुर्शिदाबाद में राम नवमी पर संग्राम, रघुनाथगंज-जंगीपुर में कर्फ्यू जैसे हालात appeared first on Naya Vichar.